फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 महिलाएं घायल; सड़क पर आवारा गौवंश बचाने में हुआ हादसा

Mon, 27 Apr 2026 07:02 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Jalaun News: नदीगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को आवारा गौवंश के कारण एक सड़क हादसा हो गया। रतनगढ़ माता मंदिर से जवारे विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 महिला श्रद्धालु घायल हो गईं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरचौली गांव निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंदिर गए थे और विसर्जन के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम रंजीत के डेरा के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नदीगांव पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में घायलों की जानकारी लेते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

वहीं एसडीएम ज्योति सिंह और सीओ परमेश्वर प्रसाद भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद केशकली (45), कटोरी (60), राजवती (47), कुशमा (42) और सरोज (40) की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर किया है। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कर निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को उमेश कुमार कुशवाहा चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात भी सामान्य करा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें