जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक युवक पर उसकी प्रेमिका के परिजनों ने हमला कर दिया। मुंबई में नौकरी करने वाला जसवीर नाम का युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव आया था। प्रेमिका के घर पहुंचते ही परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। धारदार हथियार से हमला कर उसकी गर्दन पर वार किया।
घायल युवक को उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर है। गोहन थाना प्रभारी सतीश कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। हमलावरों की पहचान की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।