फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: युवती को पति ने कैलिफोर्निया में किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज…बेटी को सकुशल भारत वापस लाने की मांग

Thu, 24 Apr 2025 01:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पति की प्रताड़ना से परेशान युवती ने मामले की जानकारी अपने माता-पिता को ई-मेल भेजकर दी। पीड़िता की मां ने रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही भारतीय दूतावास से संपर्क कर उनकी बेटी को सकुशल भारत वापस लाने के लिए मदद भी मांगी है।
विज्ञापन
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया में रह रहे युवक ने एक लाख डॉलर की मांग पूरी न होने पर शहर की बेटी को घर से निकाल दिया। यही नहीं, शादी में मिले लाखों रुपये कीमत के गहने व नकदी हड़प उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़ित की मां ने बुधवार को रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

साथ ही भारतीय दूतावास से संपर्क कर बेटी को सकुशल भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी है। रावतपुर के बीमा विहार लखनपुर निवासी अंजू नारायण ने बताया कि उन्होंने अपनी छोटी बेटी शिवांगी की शादी 11 जुलाई 2024 को अमेरिका के कैलिफोर्निया में एमएनसी कंपनी में काम करने वाले हरियाणा के फरीदाबाद निवासी कार्तिकेय गुप्ता के साथ की थी।

मारपीट कर प्रताड़ित भी किया
शादी में उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे। बेटी के रिसेप्शन व मुंह दिखाई के कार्यक्रम में उसे उपहार में करीब 80 लाख रुपये कीमत के गहने व आठ लाख की नकदी मिली थी। दामाद को कैलिफोर्निया भेज दिया। आरोप है कि कैलिफोर्निया में कार्तिकेय ने शिवांगी से एक लाख डॉलर अतिरिक्त दहेज की मांग की। विरोध पर शिवांगी को मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू
मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने माता-पिता को ई-मेल भेजकर दी। पीड़िता की मां ने रावतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही भारतीय दूतावास से संपर्क कर उनकी बेटी को सकुशल भारत वापस लाने के लिए मदद भी मांगी है। रावतपुर थाना प्रभारी केके मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें