फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: बेतवा नदी में डूबने से किशोर की मौत, रिश्तेदारों के साथ नहाने गया था, गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

Sat, 23 May 2026 08:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

रिश्तेदारों के साथ नहाने गए किशोर की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। किशोर थाना क्षेत्र के परासन गांव का निवासी था।
विज्ञापन
विवके की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिश्तेदारों के साथ बेतवा नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। मां सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर को बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परासन गांव निवासी भगत का पुत्र विवेक (14) शनिवार को कदौरा थाना क्षेत्र के दादूदपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार अर्पित, सचिन, बृजेश, और बड़े भाई रवि के साथ गांव से एक किलोमीटर दूरी से निकली बेतवा नदी में नहाने गया था।

विज्ञापन


सभी नदी में नहा रहे थे तभी रिश्तेदार अर्पित और सचिन अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। विवेक उसको बचाने के लिए गया तभी गहराई में जाने से विवेक पानी में डूब गया। रिश्तेदारों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते वह सफल नहीं हो सके। घबराए दोस्तों ने तुरंत गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग बदहवास हालत में नदी तट पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से विवेक को नदी से बाहर निकाला। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही उसे सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। उसे इलाज के लिए उरई भेजा गया, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विवेक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मां नीतू का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता भगत समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया गया कि भगत के पांच पुत्र हैं, जिनमें विवेक चौथे नंबर का था। थाना प्रभारी अजय सिंह का कहना है कि पानी में डूबने से किशोर की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें