फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Suicide: युवती ने कमरे में फंदा लगाकर दी जान, परिजन बोले- रात में गांव की रामलीला देखकर आई थी

Sat, 17 Dec 2022 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

आटा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों से 19 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की पड़ताल कर रही है। परिजनों सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव बम्हौरी कला में शुक्रवार की रात देर रात अज्ञात कारण से सेलू (19) पुत्री विष्णु ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन

घर के लोगों की सुबह जब नींद खुली, तो कमरा बंद था। इस पर कुछ शंका हुई और तभी मोहल्ले वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर बाहर निकाला। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं लोगों ने बताया सेलू रात में गांव में रामलीला देखकर आई थी। उसकी शादी भी तय हो गई थी। गर्मियों में शादी  होना थी। पिता विष्णु और भाई निखिल का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जांच कर रही है कि युवती ने किन कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें