फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: गाय ने दूध नहीं दिया तो पुजारी ने बरसाए डंडे, वीडियो वायरल

Sun, 29 Mar 2026 06:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
आरोपी पुजारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटरा थाना क्षेत्र के सैदनगर गांव के पास स्थित रक्तदंतिका माता मंदिर परिसर में पालतू गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूध न देने पर पुजारी ने सहयोगी के साथ मिलकर गाय को बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पुजारी व उसके सहयोगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंदिर में रहने वाले पुजारी भगवानदास उर्फ फलाहारी अपने सहयोगी महेंद्र पाटकार के साथ गाय का दूध निकालने गए थे। इसी दौरान जब गाय ने दूध नहीं दिया तो सहयोगी ने उसकी टांगें बांध दीं। इसके बाद पुजारी ने करीब एक मिनट में लगभग 15 बार डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे गाय पस्त होकर जमीन पर गिर गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में वह पुजारी से गाय को न मारने की अपील करता नजर आ रहा है, लेकिन पुजारी लगातार डंडे बरसाता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर ने कोटरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर पुजारी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें