कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कालपी निवासी 75 वर्षीय साधु महेंद्र दास रामजानकी मंदिर में कई वर्षो से रहकर पूजा अर्चना करता था। रविवार सुबह गांव की ही एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची मंदिर परिसर में खेल रही थी। तभी पुजारी उसे पकड़कर अंदर ले गया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। इससे बच्ची जोर-जोर से रोने लगी।
उसकी आवाज सुन आसपास बैठे लोग दौड़े और अंदर जाकर देखा कि साधु मासूम के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर उसके साथ मारपीट की। सूचना पर सीओ एके सिंह कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एके सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।