बदायूं का रहने वाला 24 वर्षीय युवक रील बनाता है। कभी गाने तो कभी एक्टिंग की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड करता है। जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि युवक की वीडियो जौनपुर की महिला ने देखा और उस पर कमेंट किया। दोनों के बीच चैटिंग और बातचीत शुरू हो गई।
कुछ दिन पहले महिला अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर युवक के साथ चली गई। महिला की बहन ने उसके सेंट्रल स्टेशन पर आने की संभावना पर जीआरपी थाने में शिकायत की, जिस पर टीम तैयार की गई। दोनों के बीच चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी लोकेशन मिल गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों को सेंट्रल लाया गया, जहां से उनके परिजनों के हवाले कर दिया। महिला का पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।