फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: शिकायत मिलने पर तालाब देखने पहुंचे अधिकारी, एनजीटी के आदेश पर कमेटी ने देखा तालाब का हाल, पानी का नमूना लिया

Thu, 21 Apr 2022 07:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसबीएस राठौर की अगुवाई में बनाई गई ओवर साइड कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने गुरुवार को जालौन में पहुंचकर तालाब का हाल देखा।
विज्ञापन
सदर तालाब का निरीक्षण करती लखनऊ से आई ओवर साइड कमेटी की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कदौरा कस्बे के सदर तालाब के हालात न सुधर पाने पर गुरुवार को को एनजीटी के आदेश पर ओवर साइड कमेटी ने मौके पर पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया। तालाब के पानी का नमूना लिया। साथ ही तालाब के आसपास किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया।

विज्ञापन


एनजीटी दिल्ली के आदेश पर हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसबीएस राठौर की अगुवाई में बनाई गई ओवर साइड कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्यों ने गुरुवार को कस्बे में पहुंचकर तालाब का हाल देखा। इस दौरान टीम ने तालाब के इर्दगिर्द किया गया अतिक्रमण हटवाया।  

टीम ने तालाब के पानी को नमूना भी लिया। एमआरएफ सेंटर का कार्य पूर्ण न होने पर टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। कहा कि इसका काम जल्द पूरा कराया जाए। टीम ने निरीक्षण के बाद ब्लॉक कार्यालय में बैठ कर तालाब से संबंधित कागजों को देखा।
विज्ञापन


कस्बे के लोगों ने बताया कि अभी भी तालाब के आसपास अतिक्रमण है, उसको हटवाया जाए। टीम ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेंगे। तालाब के पानी को निकलवाने व सुंदरीकरण के आदेश दिए हैं। इस दौरान डीएम प्रियंका निरजंन, एडीएम पूनम निगम, एसडीएम केके सिंह, सीओ राम सिंह, ईओ सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें