जालौन जिले के उरई में खेत में बने मकान में बरामदे में सो रहे बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सुबह परिजन जब सो कर जागे तो घर के दरवाजे की कुंडी बंद देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने फोन कर परिजनों को जानकारी दी, परिजन जैसे ही बरामदे में पहुंचे तो चारपाई पर रक्तरंजित शव पड़ा देख घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर वृद्ध के बगल में लेटे हुए युवक को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के अजनारी गांव निवासी परशुराम कुशवाहा (70) रविवार की रात खेत में बने घर के बाहर चारपाई डाल के सो रहा था। उसके बगल में उसका मित्र गोहन निवासी प्रेम कुमार लेटा था। रात में वह बरामदे में सोने चला गया। तभी बरामदे में घुसे अज्ञात लोगों नें वृद्ध की धारधार से हत्या कर दी। हमलावरो नें वृद्ध पर इस प्रकार प्रहार किया उसके शरीर की हड़िया भी आस पास बिखर गईं और उसे चिल्लाने तक का मौका नहीं मिला। इसके बाद हमलावर घर के कमरों की कुंडी बंद कर मौके से भाग गये। सुबह जब परिजन सोकर जागे तो बाहर से कुंडी बंद देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने फोन पर परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजन बरामदे में पहुंचे तो वृद्ध का रक्तरंजित शव देखा। जानकारी पर कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है की वृद्ध का किसी से विवाद नहीं था। मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। वृद्ध सीपीआई पार्टी से कई वर्षों से जुड़ा था। वृद्ध के बगल में लेटे युवक को पुलिस नें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।