फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, कई जगह पर फॉल्ट

Mon, 29 Apr 2024 02:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बढ़ती गर्मी के साथ हो रही बिजली कटौती लोगों के लिए समस्या बनना शुरू हो गई। रोजाना हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं उनकी रातों को नींद खराब है। बिजली न आने से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। शनिवार व रविवार को ट्रांसफार्मर खराब और फाल्ट होने से लोगों को घंटों परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ट्रांसफार्मर खराब होने से घंटाघर फीडर की लाइट गुल हो गई। जो रात तक नहीं आई। बिजली नहीं आने से दिन से परेशान लोग रात में भी नींद खराब करते दिखे। परेशान लोग दिनभर बिजली विभाग को कॉल करते रहे लेकिन ट्रांसफार्मर बदलने से समस्या का समाधान नहीं हो सका।
जेई मुकुल वर्मा ने बताया कि घंटाघर से फीडर से जुड़े चूड़ी मार्केट, मुख्य बाजार की बिजली करीब आठ घंटे बंद रही। ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा रहा था। उसको बदलने के लिए सप्लाई बंद रखी गई। इससे करीब बीस हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन की केबल खराब होने से छह बजे तक लाइट नहीं आई। इससे आसपास के लोग भी परेशान हुए। केबल बदलने के बाद सप्लाई शुरू हो सकी है। जेई गौरव कुमार ने बताया कि केबल में कई दिनों से समस्या आ रही थी। जो रविवार को जल गई। इसको बदलवा दिया गया है। शाम को सप्लाई भी शुरू हो सकी है। वहीं मैकेनिक नगर, नया पटेल नगर में भी लोड बढ़ने के कारण शनिवार को कई बार सप्लाई बंद की गई। इससे दस हजार की आबादी प्रभावित हुई। जेई सुमित साहू ने बताया कि फॉल्ट और लोड के चलते सप्लाई को बंद कर दिया जाता है। उसके बाद फिर से सप्लाई शुरू कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें