सीएमओ ने रामपुरा के अधीक्षक से मांगी रिपोर्ट
सीएचसी रामपुरा में भी कमीशन का खेल सुबह से देर रात तक चलता है। कमीशन एजेंट चौबीस घंटे अस्पताल में ही मौजूद रहता है और तुरंत जांच कराकर भारी कमीशन गरीब मरीजों से वसूलकर बंदरबांट करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच की कमीशन से ही उसने लाखों रुपये का प्लॉट हाल ही में खरीदा है। इसी तरह रात में प्रसव कराने आई महिलाओं को अस्पताल से दो सौ मीटर दूरी पर बना बगैर मान्यता के नर्सिंग होम में भेज दिया जाता है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट रामपुरा सीएचसी के अधीक्षक से मांगी है, उचित कार्रवाई होगी।
बालाजी हॉस्पिटल पंजीकृत है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।- डॉ. एनडी शर्मा, सीएमओ, जालौन