फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: नकली माउंटेन ड्यू का बड़ा खेल, 1200 पेटियों से लदा ट्रक सीज, कंपनी अधिकारियों ने की पुष्टि, जांच शुरू

Wed, 24 Jun 2026 01:46 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: जालौन के कोंच में नकली माउंटेन ड्यू की 1200 पेटियों से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है। वरुण बेवरेज कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
नकली माउंटेन ड्यू के साथ ट्रक बरामद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कोंच कस्बे के कंजड़ बाबा क्षेत्र में बुधवार को नकली माउंटेन ड्यू की खेप होने के संदेह में 1200 पेटियों से लदा एक ट्रक पकड़ा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस और कंपनी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन



विज्ञापन



बताया गया कि पेप्सी एजेंसी संचालक की सूचना पर वरुण बेवरेज कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया माल फर्जी प्रतीत होने पर कंपनी की ओर से उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें