फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में गुटखा नहीं दिया, तो दबंगों ने मां बेटे को पीट पीटकर किया लहूलूहान, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2020 10:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लॉकडाउन में गुटखा न बेचना जालौन के मां बेटे को महंगा पड़ गया। दुकान से गुटखा न देने पर क्षेत्र के दबंगों ने मां बेटे को पीट पीटकर लहूलूहान कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मोहल्ला गणेशजी निवासी विधवा उर्मिता गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार में उनका 20 वर्षीय बेटा है। दोनों मां बेटे भरण पोषण के लिए घर पर ही छोटी सी परचून की दुकान किए है। मोहल्ले में ही राजा भइया ताम्रकार पुत्र सूरज ताम्रकार सोमवार की शाम करीब 7 बजे साथी आशीष के साथ दुकान पर आया और उनसे गुटखा मांगने लगा।

 
विज्ञापन

जब उसने लॉकडाउन में गुटखा न बेचने की बात कहते हुए मना किया तो उन्होंने गाली, गलौज करते हुए दरवाजे की ओर धकेल दिया। फिर जबरन घर के अंदर घुस आए। इतना ही नहीं हाथ में लिए लाठी, डंडों से उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

शोरगुल सुनकर पुत्र अमन बचाने आया तो उसको भी मारा पीटा। इसी दौरान राजा भइया ने पास में पड़ी ईंट से उनके सिर पर वार कर दिया। जिसमें उनको गंभीर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं मारपीट करने के बाद पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों वहां से भाग गए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उक्त संदर्भ में कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें