फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: डीसीएम में लदे सौ पड़वे बरामद, चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Sun, 27 Oct 2024 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: पुलिस ने टोल प्लाजा के पास चेकिंग के वक्त डीसीएम पकड़ी। जिसमें सौ पड़वे बरामद किए गए। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से भैंस के सौ पड़वे बरामद किए। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। झांसी-कानपुर हाईवे स्थित टोल प्लाजा के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक डीसीएम में सौ पड़वे बंधे मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर झांसी जिले के नवाबाद थाना क्षेत्र के मनीष गौर, जालौन कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटिकान निवासी खुर्शीद कुरैशी, झांसी के ओरछा गेट निवासी मोहम्मद लाल कुरैशी, उरई कोतवाली क्षेत्र के शाकिर कुरैशी को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों ने बताया कि वह पशुओं को बेचने जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के बाद सभी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें