फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: कान्हा ज्वैलर्स पर जीएसटी का छापा, तीन ठिकानों पर टीमों की कार्रवाई, करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

Thu, 18 Sep 2025 03:09 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: उरई में जीएसटी विभाग ने कान्हा ज्वैलर्स के तीन ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई करोड़ों के राजस्व की चोरी की शिकायत मिलने के बाद की गई है।
विज्ञापन
कान्हा ज्वैलर्स पर जीएसटी का छापा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के उरई शहर में स्थित कान्हा ज्वैलर्स पर आज जीएसटी विभाग ने बड़ी छापेमारी की है। झांसी से आई जीएसटी की आधा दर्जन से अधिक टीमों ने ज्वैलर्स के तीन ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। इनमें  घर, दुकान और कारखाना शामिल है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग को प्रोपराइटर सोनल माहेश्वरी के द्वारा करोड़ों रुपये के राजस्व की चोरी की शिकायत मिली थी। इस छापेमारी से पूरे सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और स्टॉक की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें