ओमपुरवा में सड़क बनाने के दौरान धसे चैंबर में गिरा बच्चा
- फोटो : amar ujala
कानपुर में ओमपुरवा में बन रही इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क पर मैनहोल का ढक्कन टूट गया था। सोमवार को ओमपुरवा में रहने वाले रवि का सात साल का बेटा अनिरुद्ध खेलते-खेलते अचानक मैनहोल में गिर गया था। गनीमत रही कि बच्चा खुद को संभालते हुए किसी तरह बाहर निकल आया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पार्षद जितेंद्र कुमार चौरसिया का कहना है कि जानकारी पर जलकल विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया था। बुधवार को मैनहोल के ढक्कन की मरम्मत करा दी गई है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।