फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: पल्सर बाइक देने से किया मना तो दूल्हा हुआ लापता, इंतजार करती रही दुल्हन

Tue, 26 Nov 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: दहेज में पल्सर बाइक देने से किया मना तो दूल्हा शादी से पहले लापता हो गया। लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
बरात न आने के बाद गुमसुम बैठी पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दहेज में डीलक्स की जगह पल्सर देने की हामी न भरने पर दूल्हा बरात लेकर नहीं आया। बरात न आने से परिजनों में खलबली मच गई। दूल्हे के पिता का कहना है कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है। लड़की के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। कोतवाली क्षेत्र के बिरिया गांव निवासी राजवीर कठेरिया की पुत्री पूजा की शादी कुठौंद थाना क्षेत्र के ईकों गांव निवासी माता प्रसाद कठेरिया के पुत्र विकास से तय हुई थी।

विज्ञापन


बरात 25 नवंबर सोमवार को शालिनी गेस्ट हाउस में आनी थी। लेकिन रात तक बरात न आने पर लड़की के पिता राजवीर ने लड़के के पिता माता प्रसाद से बरात न आने को लेकर जानकारी की। तब माता प्रसाद ने बताया कि दूल्हा विकास लापता हो गया हैं। दूल्हे के लापता होने की बात सुनकर लड़की पक्ष में खलबली मच गई। बरात न आने से नाराज पिता राजवीर कठेरिया बेटी पूजा को लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाल पप्पू सिंह ने बताया कि जब लड़के के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उसका बेटा कहीं गुम हो गया है।

उसने कुठौंद थाने में इसकी तहरीर भी दी है। राजवीर कठेरिया ने बताया कि बीएड कर रही पुत्री की शादी दो साल पहले दिल्ली में कोचिंग कर रहे विकास से तय कर दी थी। ढाई लाख रुपये व डीलक्स बाइक तय थी। शादी के पहले दूल्हे ने पल्सर बाइक की मांग की। बताया कि बरात के समय दूल्हा गायब होना नीयत में खोट लग रही हैं। कोतवाल पप्पू सिंह यादव का कहना हैं कि शादी में खर्च धनराशि का पैसा देने के लिए लड़के के पिता ने दस दिन का समय मांगा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें