फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: खेत में लगी आग गांव तक पहुंची, छह घरों में लाखों का सामान जलकर राख

Thu, 24 Apr 2025 07:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने आग पकड़ी। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
खेत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एट थाना कोटरा अंतर्गत ग्राम पुर में खेतों में खड़ी पराली में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग की चिंगारियां खेत से लगे घरों तक पहुंच गईं, जिससे गांव के छह मकानों में आग लग गई। थोड़ी देर बाद ही आग बबूल के जंगलों में भी आग फैल गई। ग्रामीण महेश खंगार, पुष्पेंद्र खंगार, गोविंद, विक्रम खंगार, मदन चंद्र, राजेंद्र खंगार, अखिलेश रजक, गोविंद, आसाराम, नेपाल खंगार, विमल, जगदीश ने बताया कि आग खेत में खड़ी पराली में लगी और अचानक तेजी से बढ़ती चली गई। इसके बाद आग ने खेत के पास मौजूद छह घरों को चपेट में ले लिया। करीब तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन



थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। करीब दो घंटे तक आग लगी रही। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। आग से 50 बीघा पराली और एक हजार पेड़ राख हो गए। इस दौरान एसडीएम, नायब तहसीलदार, लेखपाल टीम के साथ पहुंचे और क्षति का आकलन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी है। जब आग बढ़ने लगी तो बिजली को सूचना दी गई, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। धीरे धीरे आग घरों तक पहुंच गई। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने बताया कि आग लगने की जानकारी हुई है। अगर जेई ने कॉल नहीं उठाई और मौके पर नहीं पहुंचा तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें