जालौन के माधौगढ में जमीन विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाडी़ मारकर हत्या कर दी। बीचबवाच करने पहुंचे पिता को भी घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे रेढर एसओ योगेन्द्र पटेल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रेढर थाना क्षेत्र के गांव इटोरा में जमीन विवाद को लेकर बडे़ भाई रामप्रकाश ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे रवीन्द्र जाटव (42) पुत्र रामचरन को रात 11 बजे सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। शोरगुल सुन बीचबचाव कराने पहुंचे वृद्ध पिता रामचरन को आरोपी ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार इटोरा गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की।