फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: लालू को सजा सुनाने वाले जज को कॉल करने के आरोप पर डीएम का आया बयान

Thu, 11 Jan 2018 01:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मन्ना अख्तर जालाैन डीएम
विज्ञापन
चारा घोटाले के मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज श‌िवपाल स‌िंह ने एक बायान में कहा था क‌ि उन्हें भी इंसाफ का इंतजार है। अब इस मामले में जालाैन के डीएम ने एक बयान द‌िया है। उनकी मानें ताे उन्हें इस बारे में काेई जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


श‌िवपाल स‌िंह के बयान के बाद जालाैन के डीएम मन्ना अख्तर ने एक बयान जारी करते हुये कहा है 'क‌ि मेरी श‌िवपाल स‌िंह से कभी फाेन पर भी बात नहीं हुई है। उन्हाेंने जाे स्टेटमेंट जारी क‌िया है अाैर र‌िपाेट में जाे तारीख ल‌िखी है उस द‌िन में अपने गृह नगर में छुटटी पर था'। 


मूल रूप से यूपी के जालौन जिले के रहने वाले जज शिवपाल सिंह यादव अपनी ही जमीन पर हुए कब्जे के मामले में न्याय की गुहार प्रशासनिक अधिकारियों से लगा रहे हैं। श‌िवपाल ‌स‌िंह का अाराेप है क‌ि हर बार अध‌िकाररी उनकी बात काे टाल देते हैं। 

 

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह जालौन के शेखपुर खुर्द के निवासी हैं। रांची सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल को सालों पुराने मामले में न्याय नहीं मिल रहा है। जज और उनका परिवार कई साल पुराने मामले में न्याय पाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सारे प्रयास मिट्टी में मिलते ही दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें