फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर हार्ट अटैक से छह की मौत 

Thu, 11 Jan 2018 11:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ठंड की वजह से हार्ट अटैक के मामले रोज सामने आ रहे हैं। बुधवार को कार्डियोलॉजी अस्पताल में हार्ट अटैक के तीन मरीजों की मौत हो गई। दो मरीजों ने अस्पताल लाते वक्त दम तोड़ दिया और एक मरीज की ब्रेन स्ट्रोक से हैलट अस्पताल में मौत हो गई।  
विज्ञापन



इन अस्पतालों में भर्ती 10 अन्य मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फतेहपुर निवासी रामलाल (60), उन्नाव के पीर मोहम्मद (80) और हमीरपुर के गोरेलाल (53) को हार्ट अटैक की वजह से कार्डियोलॉजी में भर्ती कराया गया था।

जहां इलाज के  दौरान बुधवार को तीनों मरीजों की मौत हो गई। इसी अस्पताल में बुधवार को भोर में कल्याणपुर और औरैया से दो मरीजों को लाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन


ठंड से ब्रेन स्ट्रोक पड़ने की वजह से हैलट लाए गए एक अन्य मरीज की मौत हो गई। हैलट का मेडिसिन आईसीयू, एचडीयू और अन्य वार्ड भी फुल हैं। एेसे में ठंड से बचाव ही एक मात्र उपाय है। ज‌ितना हाे सके खुद काे गरम रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें