फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: सड़क किनारे शिक्षक का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 04 Apr 2023 01:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में शिक्षक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिक्षक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में संदिग्ध हालात में शिक्षक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना पर एसपी भी मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल की।

विज्ञापन


कोच कोतवाली क्षेत्र के दिरावटी व हाल कुकरगांव निवासी मोहम्मद निजाम (30) एक स्कूल में शिक्षक थे। वह अपने मामा के यहां रह कर परीक्षा में ड्यूटी कर रहे थे। मंगलवार सुबह उनका शव जालौन कोतवाली क्षेत्र के बाबू चंद्रशेखर राम भरोसे तिवारी महाविद्यालय के सामने हाईवे के किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि वह कल स्कूल गए थे इसके बाद वापस नहीं लौटे। जब उनका फोन लगाया तो फोन बंद जा रहा था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। एसपी इराज राजा का कहना है कि युवक के सिर में चोट के निशान हैं, जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें