फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: दूसरी मंजिल पर सो रहे मासूम पर कब्र बिज्जू का हमला, लोगों ने जाल में पकड़कर जंगल में छोड़ा

Fri, 08 May 2026 06:19 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कब्र बिज्जू के हमले से मोहल्ले में दहशत का माहौल है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम नहीं पहुंची।
विज्ञापन
कब्र बिज्जू व कोंच सीएचसी में घटना की जानकारी देते बच्चे के माता पिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कब्र बिज्जू के हमले से कस्बे के तिलक नगर मोहल्ले में दहशत फैल गई। गुरुवार आधी रात एक कब्र बिज्जू मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में घुस आया और सो रहे नौ वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन जाग गए और किसी तरह उसे बचाकर बाहर निकले। बाद में मोहल्लेवालों की मदद से वन्य जीव को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


कस्बे के तिलक नगर निवासी संजीव कुशवाहा पत्नी रूबी और दो बच्चों सक्षम (9) व देवांश (5) के साथ दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहे थे। आधी रात छत के रास्ते एक कब्र बिज्जू कमरे में घुस आया और बिस्तर पर सो रहे सक्षम पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा चीख पड़ा। आवाज सुनकर परिजन जाग गए और बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकल आए। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद कर दिया गया, जिससे कब्र बिज्जू अंदर ही बंद हो गया।

परिजनों ने वन विभाग को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची। इस पर मोहल्लेवालों ने जाल की मदद से कब्र बिज्जू को पकड़ लिया और बाद में उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। घायल सक्षम को शुक्रवार सुबह सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहां एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाकर उसे घर भेज दिया। घटना के बाद भयभीत लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से रात के दौरान कब्र बिज्जू दिखाई दे रहे हैं, जिससे बच्चों और परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि मकान के पास लगे पेड़ के सहारे कब्र बिज्जू पड़ोसी के छ्प्पर से मकान की छत पर आ गया था।

कब्र बिज्जू के मकान में घुसने की सूचना मिली थी। टीम को भेजने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन कुछ देर बाद वार्ड सभासद द्वारा वन्य जीव को सुरक्षित छोड़ दिए जाने की जानकारी दी गई। इसके बाद टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही अगर टीम द्वारा लापरवाही बरती गई होगी तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - रंजीत कुमार, प्रभारी, वन रेंज कोंच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें