फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: चलती कार में लगी आग, परिवार ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू

Mon, 25 May 2026 07:58 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
चलती कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। कार में सवार एक परिवार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। घटना मनोरी गांव के पास हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक परिवार कार में सवार होकर कहीं जा रहा था। अचानक कार के इंजन से धुंआ उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। कार में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बिना देर किए कार को रोकने का प्रयास किया और जैसे ही गाड़ी थोड़ी धीमी हुई, सभी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें