फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun Blast: सिलिंडर से गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका, मिठाई की दुकान के उड़े परखच्चे, दुकानदार घायल

Fri, 20 Mar 2026 11:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: कोंच में मिठाई की दुकान में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान सिलिंडर फट गया। धमाके में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुकानदार घायल है, जबकि ग्राहक सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
गैस रिफिलिंग के दौरान जोरदार धमाका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले में कोंच कस्बे के व्यस्तम चौराहे पर शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मिठाई की दुकान में घरेलू गैस सिलिंडर से कॉमर्शियल सिलिंडर में रिफिलिंग करते समय अचानक तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई।

विज्ञापन

धमाके के चलते दुकान की दीवारें, टीन शेड, काउंटर और अंदर रखा सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान का सामान उछलकर आसपास की दुकानों तक जा पहुंचा। उसके पास की एक दुकान का शीशा भी टूट गया, जबकि आसपास के घरों में रखे सामान भी हिलकर गिर गए।

विज्ञापन

http://



दुकान के बाहर खड़े ग्राहक सुरक्षित रहे

घटना में दुकान मालिक घायल हो गया, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि उस समय दुकान के बाहर खड़े ग्राहक सुरक्षित रहे। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। धमाके की सूचना मिलते ही मौके से गुजर रही पीआरबी टीम और नजदीक स्थित सागर चौकी की पुलिस तुरंत पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें