फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम

Tue, 07 Jan 2025 06:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की जान चली गई। मृतक दूध डेयरी संचालक के अलावा पाल महासभा के जिला महामंत्री थे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव निवासी प्रयाग नारायण पाल (56) शहर के कोंच बस स्टैंड पर दूध डेयरी खोले थे। वह प्रतिदिन बाइक से घर से आते-जाते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से उरई आ रहे थे। जैसे ही बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़गांव के पास पहुंची तभी पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


विज्ञापन


पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन उरई आते थे। शाम को डेयरी बंदकर घर चले जाते थे। वह पाल महासभा के जिला महामंत्री थे। उनकी मौत से पत्नी भूरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें