फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील गानों पर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Mon, 25 May 2026 04:04 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
धार्मिक कार्यक्रम में बार बालाओं ने लगाए ठुमके - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धार्मिक आयोजनों की मर्यादा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोंच कोतवाली क्षेत्र के जुझारपुरा गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम के मंच पर कथित तौर पर अश्लील नृत्य कराए जाने का मामला सामने आया है। कार्यक्रम में बार बालाओं से ठुमके लगवाए गए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में मंच पर तेज संगीत के बीच युवतियां डांस करती दिखाई दे रही हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह आयोजन रामलीला कार्यक्रम के दौरान ही कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक मंचों पर इस तरह के कार्यक्रमों से सामाजिक और सांस्कृतिक माहौल प्रभावित हो रहा है।

मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोगों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है। वहीं, कोंच कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें