फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: शराब के नशे में ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 12 Oct 2024 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

यूपी के जालौन जिले में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ट्रैक से कटकर युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन जिले के उरई में रेलवे ट्रैक पार कर रहा युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। हादसे को देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस के साथ रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी जयंत कश्यप (30) शनिवार को शराब के नशे में धुत होकर झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक को पार करने लगा, तभी अचानक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी कटकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र पाठक का कहना है कि मृतक शराब के नशे में धुत था इस कारण यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें