फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: खेत में तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत, पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Thu, 08 Jan 2026 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
खेत में तेंदुआ दिखने से गांव में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोंच तहसील क्षेत्र के रवा गांव में शुक्रवार को एक खेत में तेंदुआ दिखाई देने से गांव में खलबली मच गई। खेतों की ओर तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में तेंदुए की तलाश शुरू की। एहतियातन गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से खेतों की ओर न जाएं, खासकर अकेले न निकलें और बच्चों को घरों के अंदर ही रखें। वन विभाग की टीम द्वारा तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें