विवाह घर में जुआ खेल रहे 12 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक जुआरी मौके से भाग गया। टीम ने मौके से करीब चार लाख रुपये और 12 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शहर के मुहल्ला गांधी नगर वैष्णवी विवाह घर में कई दिनों से जुआ होने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। टीम ने शुक्रवार रात विवाह घर में छापा मारा तो मौके से पाठकपुरा निवासी राजकुमार, इंदिरा नगर निवासी महेंद्र कुमार, प्रदीप दीक्षित, तुलसी नगर निवासी राजकुमार राजपूत उर्फ रोहित को गिरफ्तार कर लिया।