कानपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जैसलमेर से हावड़ा के बीच एकतरफा विशेष ट्रेन (04803) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27 जून को जैसलमेर से रवाना होकर प्रमुख स्टेशनों से होते हुए 28 जून को सुबह 5:50 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन प्रयागराज होते हुए सोमवार सुबह 6:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसके साथ ही रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है।
अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद स्पेशल (09447/09448) एक-एक अतिरिक्त फेरा लगाएगी। वहीं, हैदराबाद डेक्कन-गोरखपुर-हैदराबाद डेक्कन स्पेशल (07075/07076) के जुलाई के अंत तक पांच-पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा सोगरिया-धनबाद-सोगरिया स्पेशल (09821/09822) भी 16 जुलाई से 28 नवंबर तक 20-20 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, रांची-आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल (02877/02878) भी जुलाई में दो-दो अतिरिक्त फेरे लगाएगी।