कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र के जैसमऊ गांव में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दबंगों ने घर में घुसकर महिला और अन्य परिजनों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, जैसमऊ गांव में किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने लाठी-डंडों के साथ दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने घर के भीतर मौजूद महिला और परिजनों को बुरी तरह पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।