विजेता जयपुर की टीम ट्राॅफी के साथ।
- फोटो : स्रोत : स्कूल
कानपुर। आईआईटी स्थित केंद्रीय विद्यालय में 54वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में रविवार को फाइनल मुकाबले खेले गए। अंडर-14 वर्ग में जयपुर और अंडर- अंडर-17 वर्ग में चंडीगढ़ ने जीत के साथ पदक और ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता के अंतिम व पांचवें दिन सबसे पहले अंडर-14 वर्ग के फाइनल मैच में जयपुर ने मजबूत चेन्नई को 50-20 के भारी अंतर से हराकर स्वर्ण पदक व ट्रॉफी जीती। चेन्नई संभाग ने रजत और बंगलूरू संभाग ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 वर्ग के फाइनल मैच में चंडीगढ़ संभाग ने आगरा संभाग को 46-30 को हराकर स्वर्ण पदक जीता। आगरा संभाग ने रजत पदक और जयपुर संभाग ने कांस्य पदक जीता। विशिष्ट अतिथि लखनऊ संभाग की उपायुक्त सोना सेठ, मुख्य अतिथि केवी आईआईटी प्रबंधन के नामित अध्यक्ष अनीस उपाध्याय ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर केवि ओईएफ के प्रिंसिपल रॉबिन गुप्त, केवि चकेरी-3 के प्रिंसिपल राजगुरु, केवि रक्षा विहार के प्रिंसिपल विनोद कुमार, रवीश चंद्र पांडे, अमित कुमार मिश्रा, अभिषेक जैन, विनीता तिवारी, एसके द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद