फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जैन बुक इलेवन और एनटी क्रिकेट एकेडमी ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डाॅ. नागेंद्र स्वरूप मेमोरियल किड्स प्रीमियर लीग में बुधवार को जैन बुक इलेवन ने सुककूर इलेवन को दो विकेट से और एनटी क्रिकेट एकेडमी ने सूरज गुप्ता इलेवन को पांच विकेट से हराया। दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में सुककूर इलेवन की पूरी टीम 16.5 ओवर में 66 रन पर सिमट गई। टीम से शुभ गुप्ता ने सर्वाधिक 24 रन बनाए तो गेंदबाजी में नमन पाठक ने तीन व सूर्या ने दो विकेट झटके। वहीं जैन बुक इलेवन ने 15.2 ओवर में आठ विकेट पर 67 रन बनाकर मैच जीता। इसमें श्लोक निषाद ने 18 रन बनाए तो गेंदबाजी में आनंद ने तीन विकेट झटके।

प्लेयर ऑफ द मैच श्लोक निषाद को चुना गया। दूसरे मैच में सूरज गुप्ता इलेवन की पूरी टीम 17 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम से अथर्व श्रीवास्तव ने 30 रन बनाए तो गेंदबाजी में वी द्विवेदी व कार्तिक ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


वहीं एनटी क्रिकेट एकेडमी ने 14.5 ओवर में पांच विकेट पर 93 रन बनाकर मैच जीता। इसमें एसएम यादव ने 28 व जैश ने 16 रन बनाए तो गेंदबाजी में प्रतीक साहू ने तीन विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच वी द्विवेदी को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें