फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक दिन की एसडीएम बनीं जाह्नवी ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय नरवल प्रथम की कक्षा सात की छात्रा जाह्नवी यादव को एक दिन के लिए नरवल की उपजिलाधिकारी बनने का अवसर मिला। एसडीएम की कुर्सी संभालकर उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों के निर्देशन में पत्रावलियों को अग्रसारित किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कामकाज और तहसील न्यायालय की कार्यप्रणाली को भी समझा।
विज्ञापन



तहसील पहुंचने पर कार्यालय कर्मचारियों ने जाह्नवी का बुके देकर स्वागत किया और लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इसके बाद एसडीएम सत्यपाल प्रजापति के निर्देशन में उन्होंने कार्यालय पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया जानी। अधिकारियों ने उन्हें पत्रावलियों के निस्तारण सहित तहसील के विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। जाह्नवी ने कहा कि यह उनके बेहतर भविष्य की शुरुआत है। वह एक दिन की एसडीएम बनकर नहीं रुकना चाहतीं। उनका लक्ष्य मेहनत और पढ़ाई के दम पर यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक अधिकारी बनना और देश की सेवा करना है। मौके पर तहसीलदार शालिनी सिंह, नायब तहसीलदार सारिका सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जाह्नवी को एसडीएम के सरकारी वाहन से विद्यालय भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें