फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ अक्तूबर को शहर आएगी जागृति यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। श्री गुरुतेग बहादुर साहिब जी महाराज की 350वीं शहीदी को समर्पित जागृति यात्रा आठ अक्तूबर को शहर आएगी। लाल बंगला गुरुद्वारे में सबसे पहले यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां से गुरुद्वारा भाई बन्नो साहब जीटी रोड, फिर गुरुद्वारा कीर्तनगढ़ गुमटी पहुंचेगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यह चर्चा रविवार को गुमटी गुरुद्वारे में बैठक के दौरान की गई।
विज्ञापन

प्रधान सरदार हरजीत सिंह कालड़ा ने कहा कि जागृति यात्रा नाै अक्तूबर को गुमटी गुरुद्वार से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि यात्रा 17 सितंबर को बिहार से शुरू की गई है जो चार अक्तूबर को वाराणसी पहुंचेगी। वहां पर इसका स्वागत सीएम योगी करेंगे। शहर के सभी गुरुद्वारों में यात्रा का भव्य स्वागत होगा। यहां पर राजबीर ग्रोवर, आरके भसीन, गुरविंद सिंह, जसबीर सिंह सचदेवा, रविंद्र सिंह अरोड़ा, अमित सिंह, हरजिंदर सिंह काले आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें