जगद्गुरु संत रामभद्राचार्य ने बुधवार को तीन तलाक पर बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। फर्रुखाबाद पहुंचे संत रामभद्राचार्य ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती को भी आड़े हाथों लिया। फर्रुखाबाद के महाभारत कालीन पांडेश्वरनाथ मंदिर में स्थापित की गयी मेहंदीपुर वाले बालाजी की प्रतिमा में आरती करने संत रामभद्राचार्य आए हुए थे। यहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि तीन तलाक देने वालों को गोली मार देनी चाहिए। तीन-चार महीने के अंदर अयोध्या में राममंदिर की नीव रख दी जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
6 दिसम्बर की तारीख बहुत अहम
2 of 4
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
अयोध्या में छह दिसंबर 2018 तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश और बसपा अध्यक्ष मायावती को भी जाकर बता देना चाहिए। रामभद्राचार्य ने ये भी कहा कि 6 दिसम्बर की तारीख बहुत अहम है।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य के आने की राह भक्त निहार रहे थे
3 of 4
जगद्गुरु रामभद्राचार्य
पांडेश्वरनाथ मंदिर में रामभद्राचार्य के आने की राह सुबह से भक्त निहार रहे थे। काफी लंबी लाइन संत को देखने के लिए लगी हुई थीं। मेहंदीपुर वाले बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद उन्होंने लोगों से बातचीत भी की।