हिम्मत हो, तो मुझे शास्त्रार्थ करें
उल्लू के पास आंखें ही नहीं तो सूर्य नारायण कैसे दिखेगा। उसकी प्रकार स्वामी प्रसाद को विवेक की दृष्टि नहीं है, जो मुझे संत के रूप में देखे। वह व्यक्ति पूरा सठिया गया है, उसको कुछ भी नहीं आता जाता और उसे घोर दंड मिलने वाला है। उसकी हिम्मत हो, तो सनातन धर्म पर मुझे शास्त्रार्थ करें। उसको कभी सद्बुद्धि नहीं आएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर जगद्गुरु ने भविष्यवाणी की है।
सीटें जरूर कम आएंगी, लेकिन सरकार भाजपा की ही बनेगी
उन्होंने कहा कि सब मंगल होगा। इस बार भाजपा की सीटें जरूर कम आएंगी, लेकिन सरकार भाजपा की ही बनेगी। अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में चाहे जितना दौरा कर ले उनको कुछ मिलने वाला नहीं है। वहीं जब कांग्रेस व सपा की सीट बंटवारे को लेकर आई दरार पर दोनों तरफ से हो रहे हमले को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि 2024 के इंडिया नामक गठबंधन एंड की ओर है। सब हैरान क्यों हो रहे हो।