फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई प्रशिक्षार्थी का मिला शव: नवरात्र में शुरू होनी थी शादी की रस्में, परिजन नहीं बता सके मौत का कारण

Thu, 22 Sep 2022 04:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ हीर,मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, परिजना आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षार्थी का शव कमरे में मां की साड़ी के फंदे पर लटका मिला। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं कर सके। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के आवंती नगर में अजय राजपूत (24) पुत्र रामबाबू का शव कमरे में साड़ी के फंदे पर लटका मिला। दरवाजे अंदर से बंद थे। पुलिस के आने पर दरवाजे खोले गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने बताया कि फोल्डिंग पलंग पर टेबल रखकर पुत्र अजय ने गले में फंदा कसकर जान दे दी।
आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ। न ही उसने अपनी कोई समस्या बताई। मृतक आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अंतिम वर्ष का प्रशिक्षार्थी था। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन

परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। जांच की जा रही है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। पिता कानपुर से आने वाले सामानों को दुकानों में पहुंचाने का काम करता है। इसी से परिवार का गुजर बसर हो रहा है। मृतक भी लोहिया पुल के पास स्थित एक दुकान में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

नवरात्र में शादी के लिए आना था मेहमानों को
पिता रामबाबू राजपूत ने बताया कि अजय राजपूत की कर्वी में शादी तय कर दी थी। इसी शारदीय नवरात्र में मेहमानों को शादी की रस्म के लिए कार्यक्रम करने आना था। अगले वर्ष फरवरी में शादी करना थी। बड़े पुत्र की मौत से परिजन स्तब्ध हैं। मां भोली राजपूत बेसुध है। यह भी बताया कि पुत्र का सरकारी नौकरी में जाना चाहता था। इसी को लेकर तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें