दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि दुर्गा शादीशुदा है। एक पुत्र और एक पुत्री है। छह साल से टेंपो चलाकर परिवार का गुजर बसर कर रहा था।
कलेक्टर पुरवा में रामस्वरूप यादव के यहां पितृ मिलौनी कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने आए मेहमानों को छोड़ने के लिए शहर जाते समय हादसा हो गया।
जिला अस्पताल में भर्ती घायल
- शर्मिला (30) पत्नी दुर्गा प्रसाद निवासी जमुनी पुरवा।
- संतोषी (45) पत्नी संतू यादव निवासी जमुनी पुरवा।
- शानू (25) पत्नी मलखान निवासी जमुनी पुरवा।