चित्रकूट में आईटीआई की छात्रा ने शादी का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा का आरोप है कि युवक चार साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
युवक के कुछ दिन से नम्बर बंद कर लापता होने पर छात्रा युवक के घर पहुंची। यहां युवक के परिजनों ने छात्रा से अभद्रता कर घर से भगा दिया। पीड़िता ने न्याय के लिए युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।