फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में समय से भुगतान न मिलने से नाराज एम्बुलेंस चालकों ने शुरू की हड़ताल

Mon, 23 Sep 2019 04:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
एम्बुलेंस चालकों की हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में समय से भुगतान न मिलने और 12 घंटे के बजाए 8 घंटे का ही भुगतान करने से आक्रोशित एंबुलेंस चालक सोमवार सुबह से हड़ताल पर चले गए। जिला अस्पताल में वाहनों को खड़ा कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी। इसके चलते सीएचसी और जिला अस्पताल में आने वाले गंभीर रोगियों को परेशान होना पड़ा। निजी वाहन और प्राइवेट एम्बुलेंस से मरीजों को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

हड़ताल समाप्त करने के लिए सेवा प्रदाता कंपनी के अधिकारियों ने एम्बुलेंस चालकों से वार्ता की हालांकि हल नहीॆ निकल सका। एम्बुलेंस चालकों ने प्रदर्शन करते हुए सीएमओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सीएमओ कार्यालय पहुंचे और चालकों से बात की। सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि चालकों से बात करने की कोशिश की जा रही है। गंभीर मरीजों को एम्बुलेंस की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें