फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: आईटीआई ने बनाया प्लेसमेंट का रिकॉर्ड, 2265 को मिली नौकरी

Thu, 17 Jan 2019 12:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
छात्रों को दी गयी नए कोर्स की जानकारी
विज्ञापन
कानपुर स्थित इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आईटीआई) पांडुनगर में सत्र 2018-19 में रिकॉर्ड प्लेसमेंट हुए हैं। बुधवार को इंस्टीट्यूट प्रशासन ने इसका आंकड़ा जारी कर दिया। इसके मुताबिक जुलाई 2018 से लेकर 10 जनवरी 2019 तक कुल 3400 आईटीआई छात्रों ने प्लेसमेंट में शिरकत की, जिसमें 2265 छात्रों को कई बड़ी कंपनियों में नौकरी व अप्रेंटिसशिप ऑफर हुआ है।
विज्ञापन


सत्र 2017-18 में यह आंकड़ा 2036 रहा है। खास बात है कि इस बार आईटीआई से हुनरमंद युवाओं को लेने के लिए मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा, टाटा, जगुआर, श्रीराम पिस्टन, जेसीबी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

अकेले इन्हीं कंपनियों ने देशभर के अलग-अलग हिस्सों में स्थापित अपने मैनुफैक्चरिंग फैक्ट्री के लिए 1200 छात्रों का चयन किया है। इंस्टीट्यूट के प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडेय बताते हैं कि जून 2019 तक प्लेसमेंट का आंकड़ा चार हजार से अधिक होने की उम्मीद है। दूसरे चरण की प्लेसमेंट प्रक्रिया फरवरी से शुरू हो जाएगी। इसमें भी कई बड़ी कंपनियां छात्रों के रिक्रूटमेंट के लिए आएंगी।
विज्ञापन

डेमो पिक
फरवरी में 500 छात्रों को नौकरी का मौका
प्रमोद बताते हैं कि फरवरी के पहले सप्ताह में हिरो मोटर कॉर्प कंपनी प्लेसमेंट के लिए आ रही है। जल्द ही इसकी तिथि तय हो जाएगी। कंपनी ने 500 से ज्यादा छात्रों को चयनित करने का फैसला लिया है। उनकी डिमांड में सर्वाधिक फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, टर्नर जैसे ट्रेड से पढ़ाई करने वाले छात्र हैं।

ऐसा रहा सैलरी पैकेज
कंपनी                  पैकेज (प्रतिमाह)

जेकुआर                         20300
होंडा                            23 हजार 
मारुति                           18 हजार
टाटा                            13-14 हजार
विज्ञापन

डेमो पिक
इंग्लिश कोर्स हुआ अनिवार्य, बढ़ेगा सैलरी पैकेज

कई कंपनियों ने इंस्टीट्यूट प्रशासन से डिमांड की है कि वह छात्रों को हल्की-फुल्की इंग्लिश बोलना, पढ़ना और समझना सीखाएं। इससे उनके सैलरी पैकेज भी बढ़ जाएंगे और कंपनी में उनका स्टेटस भी अच्छा हो जाएगा। कंपनियों के डिमांड पर इंस्टीट्यूट में 10 जनवरी से इंग्लिश स्पिकिंग कोर्स की अलग से क्लास शुरू की जा चुकी है।

प्रिंसिपल ई. केएम सिंह बताते हैं कि छात्रों के लिए इंग्लिश स्पिकिंग कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। प्रत्येक छात्र सप्ताह में कम से कम चार दिन और चार घंटे इंग्लिश स्पिकिंग कोर्स में शामिल होगा। कोर्स कंप्लीट होने के बाद दक्षता परीक्षा का भी आयोजन कराया जाएगा।

निजी क्षेत्र की कंपनियों ने इस वर्ष छात्रों के प्लेसमेंट में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। यही कारण है कि इस बार अभी तक शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड रहा है। इसमें आगे अधिक बढ़ोतरी की पूरी उम्मीद है। कई बड़ी कंपनियों ने प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए संपर्क भी किया है।
- प्रमोद पांडेय, प्लेसमेंट प्रभारी, आईटीआई, पांडुनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें