फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 700 मीटर पुल पार करने में लगे 45 मिनट, जाम से कराहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डेढ़ घंटे की बारिश से मैनपुरी अंडरपास में पानी भर गया। लाइनपार से आवाजाही का दबाव गुरुतेग बहादुर पुल पर बढ़ने से जाम लग गया। लगभग 700 मीटर लंबे पुल पार करने में 45 मिनट लग गए। कई लोग जाम देखकर लौट गए। पुल के जाम की वजह से मालगोदाम ईदगाह रोड पर करीब तीन घंटे तक का जाम लग गया।
विज्ञापन


शहरवासियों को सोमवार को जाम की भीषण समस्या से जूझना पड़ा। दिन में 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक शास्त्री चौराहा से लेकर भरथना चौराहा तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गुरुतेग बहादुर ओवरब्रिज सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जिससे आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

शहर के व्यस्त इलाकों में अचानक बढ़े यातायात दबाव के चलते जाम की स्थिति रही। जाम के चलते न सिर्फ दफ्तर और स्कूल जाने वाले लोग परेशान हुए, बल्कि एंबुलेंस व जरूरी सेवाओं के वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। सुबह साढ़े दस बजे से हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़क पर जलभराव हो गया। जाम में फंसे लोग भीगते रहे। हालांकि ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड के जवान जाम खुलवाने का प्रयास करते रहे, लेकिन जाम की स्थिति जस की तस दिखाई दी। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से आने वाले यात्री जाम में फंसकर परेशान रहे।
विज्ञापन



मैनपुरी अंडरपास में पानी भरने के बाद ओवरबिज पर बढ़ जाता है यातायात

मैनपुरी अंडरपास में पानी भर जाने के कारण आईटीआई चौराहा की ओर जाने वाले राहगीर भी इस ओवरब्रिज से ही निकलते हैं। हालांकि बाइक सवार राहतपुर स्थित रेलवे क्राॅसिंग से निकल जाते हैं। लेकिन किसी कारण के चलते राहतपुर क्राॅसिंग बंद होने से राहगीर परेशान हो गए और वह भी इसी ओवरब्रिज के रास्ते निकले जिसके चलते यातायात और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें