फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Raid: इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के कानपुर, कन्नौज, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी

Fri, 31 Dec 2021 01:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज

खास बातें

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी है और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था। आज अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेसवार्ता करने आ रहे थे उनके आने से पहले शुरू हुई कारवाई को लेकर हलचल बढ़ गई, पढ़ें 30 से अधिक जगह पर चल रही छापेमारी की पल-पल की अपडेट...
 
विज्ञापन
इत्र कारोबारी और सपा एमएलसी पुष्पराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:39 PM, 31-Dec-2021

वित्त मंत्री बोलीं- सही जगहों पर छापे मारे गए हैं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपी के कानपुर और उन्नाव में इत्र व्यवसायियों की संपत्तियों पर आयकर छापे के आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सही जगहों पर छापे मारे गए हैं, क्या यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव इन छापे से डरे और सहमे हुए हैं? एसपी एमएलसी पुष्पराज जैन की संपत्ति पर आयकर छापे को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि कार्रवाई पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर किए जा रहे हैं। आयकर छापे में असंबंधित सामग्री सामने आ रही है। 

03:41 PM, 31-Dec-2021

अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बदले की कार्रवाई की जरिए दुर्गंध फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने यहां कोई विकास का काम तो किया नहीं, न कोई अस्पताल बनवाया, न स्कूल बनवाए। मुझे पहले ही सूचना मिली थी कि समाजवादी लोगों पर छापे पड़ेंगे। कन्नौज का इतिहास हमेशा से सुगंध का रहा है लेकिन भाजपा यहां नफरत की दुर्गंध फैला रही है। किसानों पर भी निशाना साधा जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने कन्नौज के सभी विकास कार्यों को रोक दिया है।

02:54 PM, 31-Dec-2021

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कन्नौज में प्रेसवार्ता की और आयकर विभाग की छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अखिलेश ने कहा कि मैं पहले ही कह रहा था कि पीयूष जैन के यहां छापा गलती से पड़ गया। आज उन्होंने इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के यहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतीय जनता पार्टी विकास की बात तो करती नहीं और कन्नौज में जो भी विकास कार्य हुए हैं वह भी इनके कारण अधूरे हैं।  कन्नौज का इत्र के साथ बहुत पुराना इतिहास रहा है, यहां के व्यापारियों ने देश और  दुनिया नाम कमाया लेकिन अब इस छवि को धूमिल किया जा रहा है।

विज्ञापन
01:50 PM, 31-Dec-2021

पंपी जैन के अलावा मालिक मियां के के बेटे फौजान के घर व कारखाने पर पड़े छापे

पुष्पराज जैन के हरदोई मोड़ कोल्ड में नागरमोथा की जड़ें काफी मात्रा में मिली। इसके बाद टीम ने उसे बोरों में नमूने के तौर पर लिया है। पंपी जैन के अलावा मालिक मियां के बेटे फौजान मलिक के घर व कारखाने पर छापा पड़ा है। मालिक मियां दिवंगत हो चुके हैं। जिनके फर्म का नाम मोहम्मद याकूब है।

01:42 PM, 31-Dec-2021

सपा एमएलसी पुष्पराज जैन की इत्र फैक्टरी पर छापेमारी

कानपुर के इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद अब सपा एमएलसी पुष्पराज जैन की हाथरस के कस्बा हसायन में इत्र की फैक्टरी पर शुक्रवार को कई टीमों ने छापेमारी की कार्रवाई की। यह टीमें कई गाड़ियों में यहां आईं और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। यह फैक्टरी पिछले कई साल से बंद है। पुष्पराज जैन सपा के एमएलसी हैं। दोपहर तक उनकी फैक्टरी में छापेमार कार्रवाई की जा रही थी। बंद पड़ी इस फैक्टरी को कई टीमें खंगाल रही थीं। स्थानीय अधिकारियों को इस कार्रवाई से दूर रखा गया। वहीं इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य इत्र व्यावसायियों में खलबली मची हुई रही।

विज्ञापन
01:41 PM, 31-Dec-2021

35 ठिकानों पर चल रही छापेमारी

प्रारंभिक छानबीन के बाद इत्र कारोबारी को जीएसटी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। नकदी भी एसबीआई में जमा कर दी गई है। नियमानुसार इसकी एफडीआर बनवा दी गई। अब पान मसाला कारोबारी और ट्रांसपोर्टर की जांच तेज कर दी गई है।

ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन जीएसटी में कई बार ब्लैकलिस्ट हो चुका है। उस पर कर चोरी, ट्रक को पास कराने संबंधी तमाम आरोप लग चुके हैं। अब विभागीय अफसर उसके खिलाफ की गई कार्रवाई से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं, ताकि कर चोरी के पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। पुष्पराज उर्फ पंपी जैन के कानपुर, कन्नौज, हाथरस, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी। कर चोरी की आशंका पर यह कार्रवाई की जा रही है।

01:40 PM, 31-Dec-2021

जानकारी जुटा रही डीजीजीआई की टीम

बीते वर्षों के दौरान इनके बीच हुए कारोबार की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच एजेंसी यह पता कर रही है कि इनके बीच कितने साल से कारोबार चल रहा है, ट्रांसपोर्टर की इसमें क्या भूमिका है, कितने ट्रकों से कर चोरी या कैश इधर-उधर किया जा रहा था?

डीजीजीआई (महानिदेशालय जीएसटी इंटेलिजेंस) अहमदाबाद की टीम ने 22 दिसंबर को तीनों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा था। सूत्रों के अनुसार, कंपाउंड, पान मसाला और ट्रांसपोर्ट का एक-दूसरे से सीधा संबंध है। इस कारोबार में सबसे ज्यादा कर चोरी की संभावना होती है।

इस मामले में भी बड़े पैमाने पर कर चोरी पकड़ी गई है। पीयूष के शहर स्थित आवास से 177.45 करोड़ और कन्नौज स्थित आवास से 19 करोड़ रुपये मिले हैं। कोर्ट में पेश दस्तावेजों में पीयूष के बयानों के आधार पर डीजीजीआई ने इस धनराशि को टर्नओवर माना है।

01:40 PM, 31-Dec-2021

पान मसाला कंपनी और ट्रांसपोर्टर से पीयूष के कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू

उधर, इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर और कन्नौज स्थित आवासों से मिली 197 करोड़ रुपये की नकदी को सीज कर डीजीजीआई ने शिखर पान मसाला के मालिक प्रदीप अग्रवाल, ट्रांसपोर्टर प्रवीण जैन से उसके कारोबारी रिश्तों की जांच शुरू कर दी है।
 

09:35 AM, 31-Dec-2021

सपा ने कहा- भाजपा की बौखलाहट साफ है

वहीं, एमएलसी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के खिलाफ हुई कार्रवाई पर समाजवादी पार्टी ने हमला बोला है। ट्वीट करते हुए लिखा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्रवाई करनी शुरू कर दी। भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है, जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के कन्नौज में प्रेसवार्ता की घोषणा करते ही भाजपा सरकार ने सपा एमएलसी पम्पी जैन के यहां छापामार कार्यवाही करनी शुरू कर दी।

भाजपा का डर और बौखलाहट साफ है,

जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है!

— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) December 31, 2021

09:26 AM, 31-Dec-2021

IT Raid: इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन के कानपुर, कन्नौज, दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के 35 ठिकानों पर आयकर की जांच जारी

कन्नौज शहर के इत्र कारोबारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां मिले भारी कैश के बाद अब सपा एमएलसी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन निवासी चिपट्टी और अयूब मियां के आवास और कारखानों में आईटी की टीमों ने छापा मारा है। 

इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी है और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था। आज अखिलेश यादव कन्नौज में प्रेसवार्ता करने आ रहे थे उनके आने से पहले शुरू हुई कारवाई को लेकर हलचल बढ़ गई।

एमएलसी पुष्पराज जैन की इत्र की फैक्टरी पर कार्रवाई
कानपुर के इत्र व्यवसायी पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद अब पुष्पराज जैन की कस्बा हसायन में इत्र की फैक्टरी पर कई टीमों ने छापेमार कार्रवाई की। यह टीमें कई गाड़ियों में यहां आई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। यह फैक्टरी पिछले कई साल से बंद थी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें