Kanpur News: सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मांग की है कि महानगर हवाई अड्डे पर रात के समय हवाई यातायात की विशेष जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि एयरफोर्स अपनी एयर नेवीगेशन सेवाएं रात में भी देने लगे, तो यह समस्या दूर हो सकती है।
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट में हवाई जहाजों की नाइड लैंडिंग न हो पाने का मामला लोकसभा में उठा। यहां अकबरपुर क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने लोकसभा सत्र के दौरान नियम 377 के तहत इस बड़ी दिक्कत को सदन के पटल पर रखा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कानपुर के कैंट स्थित हवाई अड़्डे से कई शहरों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध थी। इनका संचालन 1970 तक सिविल एयरोड्रोम कैंट से होता रहा है। सुविधाएं और आधारभूत संरचना का अभाव होने की वजह से सेवाएं कुछ शहरों तक ही सीमित हैं।
इसी तरह यहां पर रात के समय आईएलएस (इंस्स्ट्रमेनल लैंडिंग सिस्टम) जैसी सुविधाएं मौजूद नहीं है। इसकी वजह से रात में हवाई यात्री नहीं उतर पाते हैं। सांसद ने मांग की है कि महानगर हवाई अड्डे पर रात के समय हवाई यातायात की विशेष जरूरत है। उन्होंने बताया कि यदि एयरफोर्स अपनी एयर नेवीगेशन सेवाएं रात में भी देने लगे, तो यह समस्या दूर हो सकती है।