फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर: डॉ. सडरेला के खिलाफ झूठे आरोप लगाने वाले छात्र फंसे

Wed, 03 Apr 2019 03:43 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर
विज्ञापन
आईआईटी के चार प्रोफेसरों के खिलाफ दलित उत्पीड़न की शिकायत करने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुब्रमण्यम सडरेला पर झूठा आरोप लगाने वाले तीन छात्र और उन्हें उकसाने वाले प्रोफेसर उल्टा फंसते नजर आ रहे हैं। दरअसल एयरोस्पेस विभाग के तीन छात्रोें ने डॉ. सडरेला पर सही से न पढ़ाने और कोर्स पूरा न कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि छात्रों ने कुछ प्रोफेसरों के कहने पर झूठे आरोप लगाए हैं। डॉ. सडरेला ने पढ़ाई सही कराई है। एयरोस्पेस विभाग के अध्यक्ष प्रो. एके घोष ने कहा कि जांच रिपोर्ट निदेशक प्रो. अभय करंदीकर को दी गई है। उन्हीं को ही कार्रवाई करनी है।
 
विज्ञापन

डॉ. सडरेला बोले, मेरे पिता को मार डाला
डॉ. सडरेला ने कहा कि कुछ लोग लगातार उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं और राजनीतिक पहुंच से उन्हें दबाने की कोशिश में जुटे हैं। डॉ. सडरेला ने हाल में हार्टअटैक से पिता के मौत के लिए भी इन्हीं प्रोफेसरों को जिम्मेदार ठहराया है।

बताया कि जबसे उन्होंने प्रोफेसरों के उत्पीड़न की शिकायत की है, तबसे उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाए कि उत्पीड़न मामले में चारों प्रोफेसरों पर आरोप सिद्ध हो गए थे। इसके बावजूद उन्हें बचा लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें