फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने केरोसिन छिड़क खेत में किया आत्मदाह

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। गृह कलह से परेशान युवक ने रात को केरोसिन छिड़क कर आत्मदाह कर लिया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने आग बुझाई। परिजन मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए। यहां से कानपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहलपुर्वा निवासी वेदप्रकाश (30) पुत्र भारत सिंह करीब चार माह पहले गुरुग्राम (हरियाणा) से लौटा था। रविवार रात गृह कलह के चलते पत्नी सुनीता से विवाद हो गया। वह रात करीब 10 बजे खेत पर चला गया। यहां शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। लपटें और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे किसानों ने आग बुझाई। परिजनों के साथ पत्नी सुनीता ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
रास्ते में वेद प्रकाश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को घर ले आए। पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के दो बेटियां और एक बेटा है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें