फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रदेश के हर जिले में होंगे इस्कॉन के मंदिर, भक्त सम्मेलन में सनातन के प्रचार पर हुआ मंथन

Sat, 22 Mar 2025 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मैनावती मार्ग स्थित मंदिर में भक्त सम्मेलन में सनातन के प्रचार पर मंथन हुआ। गाजियाबाद में दूसरा इस्कॉन मंदिर बनेगा।
विज्ञापन
सनातन के प्रचार पर हुआ मंथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म व भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं के प्रसार-प्रचार के लिए इस्कॉन हर जिले में मंदिर स्थापित करेगा। यह निर्णय शनिवार को मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में विशेष भक्त सम्मेलन में लिया गया। इसमें 20 से अधिक मंदिरों के 40 से भी ज्यादा युवा प्रतिनिधि पहुंचे।

विज्ञापन



सम्मेलन में प्रदेश के सभी 78 जिलों में मंदिर स्थापित करने की रणनीति बनी। इसके तहत अयोध्या, गोरखपुर में नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा। बरेली, लखनऊ में भी मंदिर स्थापित होंगे। गाजियाबाद में एक मंदिर पहले से ही है, अब एक और बनेगा। आंबेडकरनगर में भी मंदिर की नींव रखने पर विचार हो रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी देवकीनंदन प्रभु सहित देश-विदेश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से शिक्षा प्राप्त युवा प्रचारक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कृष्ण भावना में लीन हुए भक्त
शाम चार से आठ बजे तक पहली बार अद्भुत कीर्तन मेले का आयोजन किया गया। इसमें हरे कृष्णा-हरे राम, हरे-हरे के महामंत्र के साथ मधुर कीर्तन ने सभी के चेतन को कृष्ण भावना में लीन कर दिया। भजनों की धुन पर भक्त झूमते रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

10 टन फूलों से होगी होली
रविवार को एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु 10 टन फूलों से श्रीश्री राधा माधव का अद्भुत उत्सव मनाएंगे। मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। इस्कॉन प्रबंधन ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे सिंहपुर व गंगा बैराज से होते हुए पीछे के रास्ते से मंदिर प्रांगण में प्रवेश करें, ताकि मैनावती मार्ग पर यातायात अवरुद्ध न हो। पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें